Advertisment

अवैध शराब का फल-फूल रहा है धंधा, भारी मात्रा में देशी शराब जब्त

बेतिया : शराबबंदी को धता बताते हुए आज भी अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है। बेतिया मद्य निषेध और मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महोदीपुर और लालसरैया में विशेष छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लगभग साढे तीन हजार लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब को विनष्ट किया गया है  और 25 लिटर देशी शराब भी जब्त की गई है। छापामारी के दौरान किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आपको बता दें कि अहले सुबह ही पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ड्रोन कैमरा के साथ पुलिस ने कार्रवाई की है। मध्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि विशेष अभियान के तहत छापेमारी की गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब कारोबारी भनक मिलते हैं ही फरार हो गए।

यह भी पढ़े : जूनियर ब्रांच मैनेजर पंकज कुमार को अपराधियों ने मारी गोली

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...

Flight Update: खराब मौसम का असर, कोलकाता से रांची आने वाली...

रांची में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखा। कोलकाता से आने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द हुई, जबकि दिल्ली से आने वाली...

Railway Update: रांची मंडल की तीन पैसेंजर ट्रेनों का बदला समय,...

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के चलते रांची रेल मंडल की तीन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया...