ब्राउन शुगर बेचते रंगेहाथ दो युवक गिरफ्तार, स्कूटी, मोबाइल सहित रुपए जब्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए स्कूटी सवार दो युवकों को ब्राउन शुगर बेचते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी सीसीआर डीएसपी ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी.

उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साकची थाना अंतर्गत रामलीला मैदान के समीप स्कूटी सवार दो युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है. पुलिस ने इस पर जाल बिछाते हुए मौके पर छापेमारी की. जहां पुलिस के हाथ 78 पुरिया ब्राउन शुगर समेत मोबाइल तथा रुपए को जब्त किया. वही धंधे में इस्तेमाल किए जाने वाले स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया है.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों अपराधी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सोनू जायसवाल और मोहम्मद साहिल है. अपराधी सोनू जायसवाल पूर्व में भी एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

चतरा पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...