Ranchi : बीजेपी ने गेल, बेल, रेल सब बेच दिया, अब देश बेचेंगे-JMM का बड़ा आरोप

Ranchi : JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आज खूंटी से राष्ट्रीय अध्यक्ष की परिवर्तन यात्रा शुरू हुई जिसमें जेपी नड्डा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अच्छी बात कही, कि वो लोकसभा चुनाव में भी यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने सुंदर पहाड़ी को खोदकर अडानी पावर प्लांट को कोयला देने का काम किया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : अचानक हुई बमबाजी से थर्राया बाघमारा, लोगों में दहशत… 

रघुवर दास ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट को बदलने का काम किया। आपको आदिवासी अस्मिता की बात शोभा नहीं देता, अब राष्ट्रपति भी भाजपा का चुनावी एजेंडा बन गया है, क्या ये शोभा देता है। राष्ट्रपति किसी जाति का नहीं होता, वो पूरे राष्ट्र का होता है। आप राष्ट्रपति को चुनावी एजेंडे में लेकर आ रहे हैं।

Ranchi : सारे भ्रष्टाचारियो को बीजेपी अपने साथ ले जा रही है

आपके राज्य में मां बेटी सुरक्षित है क्या, कश्मीर में चुनाव चल रहा है, कठुआ कांड हुआ, आपको भूतों से डर लग रहा है। ये षडयंत्र यात्रा का जायजा ले रहा था, जहां सर्वाधिक भीड़ थी। वहां 2 से ढाई हजार लोग आ रहे वो लोग बात कर रहे। गेल, बेल, रेल सब बेच दिया, देश बेचने का काम किया जितने भ्रष्टाचारी हैं सबको लेकर भाजपा जाने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- Palamu में कुंए से विवाहिता महिला और बच्ची का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

आज राजधानी रांची में चुनाव आयोग के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान हमने आयोग से पूछा कि आखिर चुनाव कराने की हड़बड़ी क्या है। जनता ने हमें 5 वर्ष का जनादेश दिया है। कार्यकाल के दौरान मां बहनों के लिए कई ऐतिहासिक काम हुए हैं और आगे भी काम का सिलसिला जारी रहेगा।

रांची से नीरज आर्या की रिपोर्ट—

 

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...