अब Munger में भी बह गया पुल, नहीं थम रहा सिलसिला

मुंगेर: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। अभी रविवार की रात समस्तीपुर में बख्तियारपुर ताजपुर फोरलेन सड़क का स्पैन गिरने के बाद अब मुंगेर में भी एक पुल धरासायी हो गया। मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में दो पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य पथ पर बना एक पुल पानी में बह गया। बताया जा रहा है कि हरिनमार और झोवाबहियार को गोगरी मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित बिचली पुल पानी की तेज धार में बह गया। पुल बहने से इन पंचायतों का संपर्क खगड़िया से टूट गया। पुल टूटने की खबर से लोगों में खलबली मच गई।

2012 में बना था पुल

मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क और पुल का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से वर्ष 2012 में हुआ था। इस पुल के बह जाने से अब दियारा क्षेत्र के लोगों को खगड़िया जाने के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। इससे इस क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानी होगी।

बाढ़ से पहले ही परेशान हैं लोग

मामले में मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि गंगा में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। बाढ़ की वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बरियापुर प्रखंड के हरनिमार और झौआबहियार में भी बाढ़ का पानी गांव में घुस गया है। वहां एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव में लगी हुई है। बिचली पुल गिरने की वजह से हमारे कर्मी भी बाढ़ में फंस गए हैं। स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है लेकिन इन इलाकों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। ग्रामीणों के बीच खाने पीने और दवा का वितरण किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  निर्माणाधीन महासेतु का Samastipur में गिरा स्पैन, मलबा छुपाने की कोशिश

Munger Munger Munger

Munger

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...