हटिया-खड़गपुर आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी, दो ट्रेन का परिचालन रूट बदला

रांची: दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। 24 से 29 सितंबर तक ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और प्रारंभ होगा। इस दौरान, आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

वहीं, रांची मंडल के मुरी-इलू रेलखंड पर भी विकास कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में, ट्रेन संख्या 08195 टाटानगर-हटिया मेमू पैसेंजर 24 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-मुरी के बजाय चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी होकर चलेगी। साथ ही, ट्रेन संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस भी 24 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग मुरी-चांडिल के स्थान पर मुरी-कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल मार्ग से यात्रा करेगी।

यात्रियों से अपील है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलें और किसी भी असुविधा से बचें।

 

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...