Giridih में 2 महिलाओं ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मातम

Giridih : Giridih में 2 महिलाओं ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मातम। गिरिडीह के तिसरी और गावां थाना इलाके में अलग-अलग महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। गावां की महिला ने दिल्ली में तो तिसरी की महिला ने घर में ही फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली।

दोनों ही मामले में घटना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस की ओर से शवों की पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

तिसरी में खाना खाने से किया इंकार करने पर पत्नी ने दे दी जान

पहली घटना तिसरी थाना क्षेत्र की है। यहां कुम्हारडीह टोला में सोमवार की देर रात एक (24) वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका कुम्हारडीह निवासी सोनू प्रजापति की पत्नी सबिता देवी थी। मृतका के पति सोनू प्रजापति ने बताया कि उसकी पत्नी ने फोन करके खाना खाने के लिए घर आने की बात कही।

जब वह घर गया तो उसकी पत्नी ने खाना खाने के लिए कहा। लेकिन सोनू ने खाने से इंकार कर दिया। सोनू का कहना था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी जिसके कारण वह दो दिनों से खाना नहीं खा रहा था। सोनू के मुताबिक, इसी बात को लेकर उसकी पत्नी रूम में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

उसके बाद वह चापाकल (हैंडपंप) पर हाथ धोने के लिए चला गया। जब थोड़ी देर बाद दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी पत्नी फंदे से झूल रही थी। इधर, मृतका के पिता मित्तल प्रजापति ने कहा कि पति खाने के लिए समय पर नहीं देता था जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली है।

गिरिडीह के तिसरी में शोकाकुल परिजन
Giridih के तिसरी में शोकाकुल परिजन

गावां की महिला ने दिल्ली में कर ली आत्महत्या

दूसरी तरफ गावां थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मनीषा देवी पत्नी रूपेश कुमार गोपी ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली के एक किराए के मकान में पति के साथ रहती थी।

हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद युवा नेता संजय यादव मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और मामले की जानकारी ली।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...