पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां रंगदारी के लिए अपराधियों द्वारा फायरिंग की बात सामने आई है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामविलास चौक का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक निर्माणधीन मकान के पास पहुंचकर तीन राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। इस दौरान निर्माणधीन मकान के मुंशी का मोबाइल भी अपराधियों ने छीन लिया।घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें अपराधी फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े : रेल पुलिस का बड़ा खुलासा, पकड़े गए मोबाइल गिरोह के आधा दर्जन सदस्य
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट



















