सांसद पप्पू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, सरकार से कर दी बड़ी मांग

पूर्णिया : निर्दलीय सांसद व पूर्व जाप प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बताते चलें कि रुपौली, बायसी, कुरसेला, बरारी और मनिहारी में पूरी तरह बाढ़ अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। वहीं इन क्षेत्रों को पप्पू यादव ने बिहार सरकार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। इस दौरान सरकार से अविलंब कुरसेला, रुपौली, बायसी, बरारी और मनिहारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर राहत और बचाव के कार्यों में तेजी लाने की मांग की है। इस बीच नाव से दौरा करने के दौरान नाव वाले और अन्य लोगों के मना करने पर सांसद ने कहा कि मुझे दिखावे में रूचि नहीं है। जनता मुसीबत में ये मेरे लिए गंभीर मसला है और उन्हें इस तरह से नहीं छोड़ सकते।

वहीं रुपौली में चार दिनों से बिजली बाधित होने पर विद्युत अभियंता को काफी फटकार लगाई हैं। इसके बाद सांसद ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत कहा कि अभी तो सबसे ज्यादा जरुरी बाढ़ प्रभावित जनता के लिए युद्ध स्तर पर रहत कार्य एवं बचाव कार्य चलाने की है। पप्पू यादव ने बाढ़ की स्थिति पर राज्य सरकार को घेरा और कहा कि जब सालों भर बाढ़ को रोकने के लिए बांध पर कार्य चलते हैं फिर भी कटाव की स्थिति भयवाह क्यों है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कम्युनिटी किचन के नाम पर खानापूर्ति चल रही है, जबकि वहां हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं। वहां 400 पैकट बांट कर बंदरबांट करवा रहे हैं। यह चिंताजनक है।

यह भी देखें :

सांसद पप्पू यादव ने रुपौली प्रखंड के सीओ को अविलंब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राशन और दावा आदि जरूरत के सामान मुहैया कराने के निर्देश दिए। बारिश और आंधी के नाम पर बिजली विभाग वाले अक्सर पांच-छह दिन तक बिजली काट देते हैं, जिससे उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जूनियर इंजिनियर जनता का फ़ोन नहीं उठाते। लोगों की इस परेशानी को लेकर सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारी को भी फोन किया और जूनियर इंजिनियर को फटकार भी लगाई।

यह भी पढ़े : ‘किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा जमीन सर्वे का काम’

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img