Advertisement
Advertisement

गया में Mayor और अधिकारियों ने सड़कों पर लगाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

गया: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम के Mayor वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, स्टैंडिंग मेंबर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त कुमार अनुराग सहित अन्य कई पार्षदों ने मेला क्षेत्र में सड़कों पर झाड़ू लगाया। इस दौरान विष्णुपद मंदिर के समीप नगर निगम के सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का भी उद्धघाटन किया गया। इसके अलावा सफाईकर्मियों को टी-शर्ट, टोपी व अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

मेयर ने उन्हें स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई गई। वहीं कई सफाई कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। देश-विदेश से तीर्थयात्री पितरों की मोक्ष कामना के साथ गया शहर में पहुंचे रहे हैं। ऐसे में हमलोगों ने मेला क्षेत्र में सड़कों पर झाड़ू लगाया है, इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश जाए। जब ये तीर्थयात्री वापस अपने घर लौटेंगे तो गयाजी के प्रति एक अच्छा संदेश लेकर जाएंगे।

स्टैंडिंग मेंबर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गया नगर निगम पिछले 2 वर्षों से स्वच्छता में नंबर वन रहा है और हमारा प्रयास है कि इस बार भी यह कायम रहे। आज बड़े पैमाने पर शहर में साफ-सफाई की जा रही है। डोर-टू-डोर कूड़े का उठाव हो रहा है। लेकिन बिना जन सहयोग से पूरे शहर को साफ-सुथरा नहीं रखा जा सकता है। इसी को लेकर आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हम सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सड़को पर झाड़ू लगाकर आम नागरिक और तीर्थयात्रियों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया है।

नगर आयुक्त ने कहा कि पितृपक्ष मेले में युद्ध स्तर से स्वच्छता पर कार्य किया जा रहा। आज भी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने स्वच्छता को लेकर एक संकल्प लिया है। इसी के तहत आज हमने सड़कों पर भी झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया है ताकि लोगों को यह जागरूक किया जाए कि बिना जन सहयोग से हम स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन में कामयाब नहीं हो सकेंगे।

आपकी सहभागिता जरूरी है। इस मौके पर वार्ड पार्षद ममता किरण, लाछो देवी, गजेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर और शिशु, साकेत सिंह उर्फ भगत, पार्षद सारिका वर्मा, अशोक बरनवाल उर्फ बूटी, डिम्पल कुमार, दीपक चंद्रवंशी, उपेंद्र कुमार, रणधीर कुमार गौतम, अमर कुमार सहित निगम के कई पदाधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Union Minister of State ने ममता सरकार पर बोला हमला, कहा ‘बिहार में जल्द शुरू होगी…’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Mayor Mayor Mayor Mayor Mayor

Mayor

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...