Nitish बिहार को कर रहे हैं बर्बाद, जगदानंद सिंह ने…

पटना: बिहार और पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश की वजह से बिहार में भीषण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बिहार में बाढ़ की वजह से अब सियासत शुरू हो गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 वर्षों से नीतीश कुमार की सरकार है। अब तक बाढ़ से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई उपाय नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि यदि बिहार को बाढ़ से बचाना है तो नेपाल से निकलने वाली नदियों पर डैम बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार में जब राजद की सरकार थी तो मैं जल संसाधन मंत्री था। 2004 में हमारी पहल पर भारत सरकार ने नेपाल सरकार से बात भी की थी लेकिन 2005 में नीतीश कुमार की सरकार आ जाने के बाद योजना ठन्डे बस्ते में चली गई।

लालू यादव भी जब केंद्र में मंत्री थे तो उन्होंने बिहार के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई थी लेकिन जब नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री थे तब बिहार को तबाह करने की योजना बनाई जाती थी। बिहार के सीएम बनने के बाद वे राज्य को पूरी तरह बर्बाद कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Naman की बरामदगी को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम, 21 सितंबर को…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Nitish Nitish Nitish

Nitish

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...