Advertisement
Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जारी किया राइट्स इश्यू के अंतिम भुगतान की तिथि

नई दिल्ली– रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल जारी किए गए राइट्स इश्यू के अंतिम भुगतान की तिथि की घोषणा कर दी है. शेयरधारक सोमवार 15 नंवबर से 29 नवंबर के बीच राइट्स इश्यू की अंतिम किस्त का भुगतान कर सकेंगे. भुगतान की अंतिम तिथि के दो हप्तों के भीतर ही शेयर धारकों के खातों में शेयर क्रेडिट होने की उम्मीद है.

53,125 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में रिलायंस ने 42.26 करोड़ शेयर 1,257 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से जारी किया था. जिनमें से अब तक रिलायंस ने 628.5 रुपये प्रति शेयर यानी आधी राशि एकत्र कर ली है. 50 फीसदी राशि यानी 628.5 रुपये प्रति शेयर की राशि का भुगतान शेष है.

इन आंशिक रुप से चुकता शेयरों के धारक कौन हैं, यह निर्णय करने के लिए 10 नवंबर, 2021 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यही शेयर धारक अंतिम किस्त का भुगतान करेंगे. भुगतान ऑनलाइन, चेक/डिमांड ड्राफ्ट आदि कई तरीकों से किया जा सकता है।  प्रत्येक तरीके और चरणों की जानकारी के बारे में विवरण https://rights.kfintech.com/callmoney पर उपलब्ध है.

8 नवंबर, 2021 को शेयर बाजारों में  रिलायंस  के आंशिक रुप से चुकता (पार्शियली पेड) शेयरों के कारोबार का अंतिम दिन था. इसी दिन रिलायंस के पूर्ण चुकता शेयरों की कीमत 2,502 रुपये प्रति शेयर थी. राइट्स इश्यू शेयर 1,257 रुपये की कीमत पर आवंटित किए गए थे, इस हिसाब से 18 महीनों में ही इसने रिटेल शेयरधारकों का पैसा करीब दोगुना कर दिया है.

 अंतिम भुगतान हो जाने पर, आंशिक रूप से पेड-अप शेयरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण पेड-अप शेयरों में परिवर्तित कर दिया जाएगा, जिनका एनएसई और बीएसई पर रिलायंस के सिंबल के तहत कारोबार किया जा सकेगा.

 रिलायंस ने अपने निवेशकों की सहायता के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट 7977111111 को फिर से एक्टिव किया है। चैटबॉट, आंशिक रूप से भुगतान किए गए शेयर के धारकों की मदद करेगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले और उपयोग में आसान इस चैटबॉट को जियो समूह की कंपनी Haptik द्वारा विकसित  किया गया है और इसका उपयोग मई 2020 में राइट्स इश्यू के दौरान और जुलाई 2021 में फर्स्ट कॉल के लिए किया गया था.

सुपर लग्जरी ब्रांड बॉलेनसिएगा को भारत में बेचेगा रिलायंस

 

 

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...