रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जारी किया राइट्स इश्यू के अंतिम भुगतान की तिथि

नई दिल्लीरिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल जारी किए गए राइट्स इश्यू के अंतिम भुगतान की तिथि की घोषणा कर दी है. शेयरधारक सोमवार 15 नंवबर से 29 नवंबर के बीच राइट्स इश्यू की अंतिम किस्त का भुगतान कर सकेंगे. भुगतान की अंतिम तिथि के दो हप्तों के भीतर ही शेयर धारकों के खातों में शेयर क्रेडिट होने की उम्मीद है.

53,125 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में रिलायंस ने 42.26 करोड़ शेयर 1,257 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से जारी किया था. जिनमें से अब तक रिलायंस ने 628.5 रुपये प्रति शेयर यानी आधी राशि एकत्र कर ली है. 50 फीसदी राशि यानी 628.5 रुपये प्रति शेयर की राशि का भुगतान शेष है.

इन आंशिक रुप से चुकता शेयरों के धारक कौन हैं, यह निर्णय करने के लिए 10 नवंबर, 2021 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यही शेयर धारक अंतिम किस्त का भुगतान करेंगे. भुगतान ऑनलाइन, चेक/डिमांड ड्राफ्ट आदि कई तरीकों से किया जा सकता है।  प्रत्येक तरीके और चरणों की जानकारी के बारे में विवरण https://rights.kfintech.com/callmoney पर उपलब्ध है.

8 नवंबर, 2021 को शेयर बाजारों में  रिलायंस  के आंशिक रुप से चुकता (पार्शियली पेड) शेयरों के कारोबार का अंतिम दिन था. इसी दिन रिलायंस के पूर्ण चुकता शेयरों की कीमत 2,502 रुपये प्रति शेयर थी. राइट्स इश्यू शेयर 1,257 रुपये की कीमत पर आवंटित किए गए थे, इस हिसाब से 18 महीनों में ही इसने रिटेल शेयरधारकों का पैसा करीब दोगुना कर दिया है.

 अंतिम भुगतान हो जाने पर, आंशिक रूप से पेड-अप शेयरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण पेड-अप शेयरों में परिवर्तित कर दिया जाएगा, जिनका एनएसई और बीएसई पर रिलायंस के सिंबल के तहत कारोबार किया जा सकेगा.

 रिलायंस ने अपने निवेशकों की सहायता के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट 7977111111 को फिर से एक्टिव किया है। चैटबॉट, आंशिक रूप से भुगतान किए गए शेयर के धारकों की मदद करेगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले और उपयोग में आसान इस चैटबॉट को जियो समूह की कंपनी Haptik द्वारा विकसित  किया गया है और इसका उपयोग मई 2020 में राइट्स इश्यू के दौरान और जुलाई 2021 में फर्स्ट कॉल के लिए किया गया था.

सुपर लग्जरी ब्रांड बॉलेनसिएगा को भारत में बेचेगा रिलायंस

 

 

PMCH NMCH New Registration Counter: PMCH में शुरू हुआ खास रजिस्ट्रेशन...

PMCH NMCH New Registration Counter: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में राजधानी पटना के प्रमुख अस्पतालों में नई सुविधाएं...

Bihar E-Pink Bus 2026: बिहार में 5 AC ई-पिंक बसों की...

Bihar E-Pink Bus 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को और बेहतर बनाने की पहल की...

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...