मानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

बेतिया : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से हैं जहां बेतिया के मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मानपुर थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपए के मादक पदार्थों के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। साथ ही दो चार चक्का गाड़ी, तीन मोबाइल फोन जब्त किया है। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने मानपुर थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ पर वाहन को रोककर तलाशी ली। जिसमें गांजा और चरस बरामद किया गया। मामले में एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जब्त गाड़ी से 69.1 किलो गांजा, एक किलो चरस, तीन मोबाइल फोन और दो लक्जरी गाड़ी के साथ तीन तस्कर को पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : कुरियर वैन पर लदे 70 किलो गांजा बरामद

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

रंजीत यादव ने मांझी को बताया ‘शिखंडी’, कहा- अपने ही बेटा,...

गयाजी : बिहार की राजनीति में शब्दों की मर्यादा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अतरी के पूर्व राजद विधायक रंजीत यादव...

Jamshedpur Congress Protest: आखिर क्यों घेरा गया जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय?...

Jamshedpur Congress Protest: मंगलवार को जुगसलाई इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुनियादी नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर परिषद कार्यालय...

जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच PMCH अस्पताल के सुपरिटेंडेंट ने...

पटना : राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव कुमार सिंह...