प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
बेतिया: बाल्मीकि नगर थाना में तैनात थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार की मौजूदगी में चालक द्वारा एक युवक को थप्पड़ जड़ने के कारण सड़क पर हगांमा खड़ा हो गया। लोगों ने इंस्पेक्टर और चालक को घेर कर विरोध करना शुरु कर दिया। इंस्पेक्टर की सूचना पर पहुंची पटखौली ओपी की पुलिस ने किसी प्रकार आक्रोशित लोगों को शान्त करवाना चाहा, लेकिन आक्रोशित भीड़ कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। किसी प्रकार माफी मांगने के बाद भीड़ ने इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार और चालक को छोड़ा। इस बीच पुलिस पदाधिकारी और चालक बिल्कुल लाचार दिखे।
Highlights
















