प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, गुस्साए लोगों ने की नर्सिंग होम में तोड़फोड़

नवादा : नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित पटना क्लीनिक में बुधवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृतका 26 वर्षीया शोभा देवी पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एरुरी गांव की रहने वाली थी। मृतका के पति मनीष कुमार मांझी ने बताया कि वह बुधवार को लभगग 11 बजे अपनी पत्नी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया। उस समय डयूटी पर तैनात एएनएम एवं आशा ने बताया कि यहां बच्चा हो जाएगा। ढाई घंटे के बाद उसे बताया गया कि उसकी पत्नी को नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

चर्चा है कि मृतका को नवादा ले जाने की बजाय दलालों ने हॉस्पिटल से थोड़ी दूर आगे स्थित पटना क्लीनिक में पहुंचा दिया। मृतका के पति के अनुसार, उससे 50 हजार रुपए एवं ब्लड की मांग की गई। बताया जाता है कि ऑपरेशन के दौरान जच्चा- बच्चा की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम के कर्मी उसे नवादा इलाज के लिए ले जाने के बहाने शव को नर्सिंग होम से हटा दिया। परिवार वालों द्वारा महिला के बारे में पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू किया।

यह भी देखें :

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के शव को डुमरावां पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर लिया। इस बीच पुलिस नर्सिंग होम के दो डॉक्टर एवं पांच अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाई है। रजिस्ट्रेशन की हो रही है जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ महेश चौधरी, सीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं सीएचसी के दो डॉक्टर नर्सिंग होम पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। नर्सिंग होम को सील करने के पूर्व रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कागजातों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : शरारती युवकों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग से एक घायल

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

रांची में आज से ऑनलाइन कैब सेवा ठप, Ola-Uber-Rapido के 4000...

Ranchi Cab Strike: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर शहर में...

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...