बिरसा मुंडा संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में जमकर हुई नारेबाजी

रांची : पुराना जेल परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. उसी दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करना शुरू दिया. नारेबाजी के दौरान एक पक्ष ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए वहीं दूसरे पक्ष ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. उसके बाद आयोजकों ने मामला को शांत कराया.

narabaji2 22Scope News

जिस समय नारेबाजी हो रही थी उस समय मंच पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जी किशन रेड्डी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, मंत्री चंपई सोरेन, मेयर आशा लकड़ा, विधायक सीपी सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे. बता दें कि धरती आबा की जंयती पर पुराना जेल परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन किया गया. आज देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है.

narabaji3 22Scope News

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का...

JMM Protest Against MMDR Bill: MMDR Bill के खिलाफ JMM का...

JMM Protest Against MMDR Bill: केंद्र सरकार के MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 22 किलो...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष...