Bokaro : मामूली सी बात पर युवक को चाकू से गोदकर किया घायल, हालत गंभीर…

Bokaro : बोकारो में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को चाकू से गोदकर (मारकर) गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना माराफारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जख्मी युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में की गईं है। घटना के बाद तनाव व्याप्त हो गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन हुए बीमार, टीएमएच में भर्ती… 

Bokaro : युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है

मौके पर मुख्यालय डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया की अंकित अपने एक दोस्त के साथ जा रहा था, इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार में पार हुआ जिसके कारण अंकित का बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गाड़ी ठीक से चलाने को कहा जिसके बाद युवक भड़क गया और अपने कुछ साथियों को बुला लिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बात नहीं करने पर प्रेमी ने प्रेमिका के घर में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार… 

जिसके बाद युवको के साथ कहासुनी हो गई और  गाली-गलौज करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट पर उतर आया। जिसके बाद युवकों ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डीएसपी ने उग्र लोगों से 72 घंटे के अंदर किसी भी कीमत पर गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया है।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...