Ranchi : राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब घटना घटी जहां बात नहीं करने के मामूली से बात पर खफा होकर प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका के घर पर आग लगा दी। इस आगजनी में घर में रखे लगभग आधा से ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में उससे पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- Dhanbad में CISF जवान ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, 15 दिन पहले ही हुई थी ज्वाइनिंग…
मामला बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी का बताया जा रहा है। आरोपी युवक का नाम शुभम लकड़ा है और वह बीआईटी मेसरा इलाके का रहने वाला है। प्रेमिका के भाई के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया।
Ranchi : बातचीत नहीं होने से आगबबूला हो गया था प्रेमी
थाने में दर्ज मामले में प्रेमिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन का बीते 5 सालों से बीआईटी मेसरा इलाके के रहने वाले शुभम लकड़ा से बातचीत थी। इस दौरान उसका घर आना-जाना भी लगा हुआ था। इसी दौरान कुछ दिनों से उसकी बहन ने आरोपी से बात करने से मना कर दिया। बात नहीं करने के बाद शुभम अजीब हरकते करने लगा।
ये भी पढ़ें- Love Affair : प्रेमी से तंंग आकर तीन बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम और…
इसी बीच कई बार उसने बवाल भी किया जिसके बाद परिजनों ने उसे समझाया भी था। इसी बीच कल उसने अचानक घर पहुंचकर आग लगा दी और फरार हो गया। हालांकि समय रहते ग्रामीणों से सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया पर तबतक कई सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



















