Commercial Advertisment

‘Corruption की वजह से पूरा परिवार बेल पर है और….’, लालू यादव के पोस्ट पर विजय सिन्हा ने…

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर मोदी सरकार पर रेलवे की संपत्ति का बेचने का आरोप लगाया तो भाजपा के नेताओं ने उन पर पलटवार करना शुरू कर दिया। लालू यादव पर पलटवार करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू परिवार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। उन्होंने कहा कि लालू यादव की गिनती राजनीति के सबसे भ्रष्ट लोगों में होती है। रेलवे में नियुक्ति घोटाला लालू यादव के पूरे परिवार को बेल पर ला कर खड़ा कर दिया है।

पहले रेल दुर्घटनाओं की भरमार होती थी अब लोगों की रेल यात्रा सुरक्षित हो गई है। आज के समय में कुछ आतंकवादी और उग्रवादी मानसिकता के लोगों के कुचक्र के प्रभाव के कारण रेल दुर्घटनाएं करने की लगातार कोशिश की जा रही है। भ्रष्टाचारी लोग अगर कुछ उपदेश देना शुरू कर दे तो समझिये उसके मन में कुछ भय है। इसके साथ ही विजय सिन्हा ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के सवाल पर कहा कि जनता मालिक है। जनता का जो भी जनादेश होता है हम उसका सम्मान करते हैं। यह उनसे पूछिए जो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता का विश्वास है और वह रिजल्ट में भी दिखेगा। भाजपा की सरकार में धारा 370 हटाने के वादों का लाभ जनता को मिल रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल में एक बार फिर डॉक्टरों के हड़ताल पर विजय सिन्हा ने कहा कि ममता सरकार पूरी तरह से फेल है। सरकार अराजकता का शिकार है, संविधान के विरुद्ध काम कर रही है। कहीं से भी जनता के विश्वास पर खड़ा नहीं उतर रही है और इन वजहों से पश्चिम बंगाल की राजनीति राज्य को बर्बाद कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   सावधान! Patna की सड़कों पर नोटों के बंडल के साथ कोई दिखे तो हो जाएं सतर्क वरना हो सकते हैं….

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Corruption Corruption Corruption Corruption Corruption

Corruption

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: 443 वोट पाकर अभिनव कुमार सिंह बने...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अभिनव कुमार सिंह को कैमूर जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले...