पूर्व मंत्री की बेटी डॉ. इकरा अली ने JDU की ली सदस्यता

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह, मंत्र जमा खान और मंत्री जयंत राज पार्टी कार्यालय में मौजूद थे। वहीं बिहार के पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की बेटी डॉ. इकरा अली खान ने जदयू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

अपने घर में वापस आई हैं, यह लोग जदयू के राजनीति के भविष्य हैं – संजय झा

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि जदयू का दारोमदार भावी पीढ़ियों के कंधे पर है। अपने घर में वापस आई हैं। यह लोग जदयू के राजनीति के भविष्य हैं। डाॅ. इकरा अली खान के वालिद दिवंगत शाहिद अली खान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी रहे हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी थे। लिहाजा आज उनकी सुपुत्री की जदयू परिवार में घर-वापसी हुई है। संजय झा ने कहा कि डाॅ. इकरा के जदयू में आने से सीतामढ़ी सहित आस-पास के क्षेत्रों में हमारी पार्टी का आधार और अधिक मजबूत होगा।

नीतीश सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर युवा लगातार ले रहे हैं जदयू की सदस्यता – उमेश कुशवाहा

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेश के युवाओं का रुझान निरंतर जदयू की तरफ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अद्भुत कार्य-कुशलता से बिहार का काया पलट किया है। हमारे नेता के नेतृत्व में बिहार ने सामाजिक सौहार्द के साथ-साथ सर्वांगीण विकास का भी मिसाल कायम किया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की भावी पीढ़ी नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच से प्रभावित है।

नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है – डॉ. इकरा अली

डॉ. इकरा अली खान ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा प्रदान करने की दिशा में नीतीश कुमार के कामों की सराहना आज देशभर में होती है, हम सभी के लिए यह गौरव का विषय है। साथ ही इस मौके पर जन्मेजय कुमार ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़े : ‘Corruption की वजह से पूरा परिवार बेल पर है और….’, लालू यादव के पोस्ट पर विजय सिन्हा ने…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...