Advertisment

प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में 2 गुटों के बीच जमकर झड़प और मारपीट

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में दो गुटों के बीच जमकर झड़प और मारपीट की घटना हुई है। दरअसल, मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े लोग आज आपस में भिड़ गए और उनके बीच यह मारपीट की घटना हुई। एक तरफ इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष तो वहीं दूसरे गुट में उपाध्यक्ष समर्थक हैं। दोनों गुटों में आज किसी बात को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान मारपीट की घटना हुई। मारपीट के दौरान इस्कॉन मंदिर के बाहर में भगदड़ मच गई घटना में कई लोग जख्मी हो गए हैं।

आपको बता दें कि यह खबर जैसे ही फैली पुलिस मौके पर पहुंची है और दोनों गुटों के आठ से 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी किसी पक्ष ने केस दर्ज नहीं कराया है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पिछले कई महीनो से विवाद चल रहा था। इस मामले में न्यूज 22स्कोप की टीम ने जब पटना के डीआईजी सह एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा से जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट की घटना की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी देखें :

मारपीट के दौरान मंदिर के बाहर सड़क पर मची भगदड़

बताया जाता है कि दो गुटों में एक तरफ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं तो दूसरी ओर उपाध्यक्ष समर्थक हैं। महीनों से दोनों गुटों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मारपीट के दौरान पटना इस्कॉन मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर सड़क पर भगदड़ मच गई। एक गुट ने दूसरे गुट को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। ऐसी खबर है कि एक पक्ष की ओर से वित्तीय गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इस पर अभी बहुत कुछ खुलकर सामने नहीं आया है।

DSP ने कही जांच की बात, बोले- स्थिति सामान्य

इस पूरे मामले में लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि इस्कॉन मंदिर में जो साधु रहते हैं या जो बाल योगी हैं, या फिर जो मंदिर प्रशासक है जो मंदिर चला रहा है। इनके बीच कुछ प्रशासनिक दृष्टिकोण से या अन्य कई मामले हैं जिस कारण से इनके बीच मतभेद हो गया। लड़ाई-झगड़ा हो गया। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। वे लोग कोतवाली थाने आए थे। हम लोगों ने उनका बयान लिया है। कई तरह के आरोप ये लोग लगा रहे हैं. हम लोग जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन आरण्य देवी मंदिर में लोगों ने की पूजा

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...