Bokaro में जिला खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त…

Bokaro : बोकारो में जिला खनन की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रुप से बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है।  उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बोकारो जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : स्कूटी सवार युवती के साथ छेड़खानी पड़ी महंगी, आरोपी सलाखों के पीछे… 

बिना परिवहन चालान वाले तीन ट्रैक्टर जब्त

टीम ने पेटरवार थाना अंतर्गत भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने पेटरवार-दांतू मुख्य सड़क पर बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन कर रहे 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा। वाहनों को जप्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज की गई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सीताराम टुडू एवं पुलिस बल उपस्थित थे।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...