Deoghar : दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने रिवाल्वर सटाकर लूट लिए इतने रुपए, जांच में जुटी पुलिस…

Deoghar : देवघर जिला के सारठ में चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया गांव के समीप सड़क पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े रिवाल्वर दिखा कर फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से नगदी 50 हजार 120 रुपए लूट लिया। फाइनेंस कंपनी के कर्मी विवेक कुमार सिंह गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र के निवासी है।

ये भी पढ़ें- Pakur में युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने वाला शख्स धराया, एक फरार… 

Deoghar : बाइक को पीछे से टक्कर मारकर उड़ा ले गए पैसे

पीड़ित ने बताया कि वह जामताड़ा जिला के फतेहपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। आरोपियों ने बाइक से पीछा करते हुए उसे धक्का दे दिया और रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट—-

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...