रतन टाटा का पार्थिव शरीर पहुंचा वर्ली श्मशान घाट, कुछ देर में अंतिम संस्कार

Desk: खबर मुंबई से है। भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित वर्ली श्मशान घाट पहुंचा है। बताया जा रहा है कि कुछ देर में उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कल देर रात मुंबई में उनका इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन से पूरा देश में शोक का माहौल है। प्राधनमंत्री समेत देश की बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

रतन टाटा के निधन पर झारखंड सीएम ने जताया दुख

सीएम हेमंत सोरेन रतन टाटा के निधन पर ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे। उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। वे एक-एक देशवासियों के दिलों में राज करते हैं। इनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि रतन टाटा के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। टाटा जी ने उद्योग, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्रों में अपने दूरदर्शी और निस्वार्थ योगदान से देश को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व के कारण भारत ने न केवल व्यापारिक व उद्योग जगत में, बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी विश्वस्तरीय पहचान बनाई।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...