Jamshedpur Murder : सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में…

Jamshedpur Murder : जमशेदपुर में सो रहे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम रोहित सिंह बताया जा हा है और वह पेशे से स्कूल वैन चालक है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिफरे बाबूलाल-नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करें और… 

मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वाला बस्ती का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह परिजन रोहित को उठाने के लिए गए तो देखा कि रोहित के गर्दन पर से खून बह रहा है। आनन-फानन में परिजनों ने रोहित में टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया।

Jamshedpur Murder : बगल के बस्ती वालों पर हत्या की आशंका

Jamshedpur Murder :  घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। इस हत्या का आरोप परिजनों ने बस्ती के कुछ युवकों पर लगाया है। कुछ दिनों पहले मृत युवक का बस्ती के युवको के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी जिसके बाद युवकों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है वहीं मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : मैं टूट जाउंगा पर कभी झुकूंगा नहीं-ईडी रेड के बीच मंत्री मिथिलेश ठाकुर का बड़ा बयान… 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...