चंद्रशेखर प्रसाद का गिरिराज पर तंज, कहा- आडवाणी ने भी की थी यात्रा, याद है न…

नालंदा : नालंदा जिला में राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ की बैठक में भाग लेने आए राजद नेता सह पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पूर्व उपप्रधानमंत्री व भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी ने भी यात्रा शुरू की थी, लेकिन उनका क्या हाल हुआ। यह लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा दरवाजा बंद किए जाने को लेकर कहा कि उनको उस दरवाजा से आना जाना है क्यों नहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे महान पूर्वजों के साथ जो अन्याय हुआ, वह आज भी हमारे समाज में देखा जा रहा है।

चंद्रशेखर प्रसाद ने विशेष रूप से एकलव्य, महात्मा फुले, पेरियार और सावित्रीबाई फुले के अपमान का जिक्र करते हुए कहा कि जिन कारणों से इन महान हस्तियों के साथ अन्याय हुआ। वहीं आज भी हमारे सामाजिक न्याय के योद्धा लालू प्रसाद यादव पर झूठे मुकदमे लगाने का कारण बन रहा है। उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव को बेरोजगारों का सबसे बड़ा हमदर्द बताया और उन पर लगे आरोपों को भी नकारात्मक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में पाखंड करने वालों के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी। इसी लड़ाई में एक लालू यादव के सिपाही बनने के कारण पाखंडियों ने मेरे जीभ की कीमत 10 करोड़ लगा दी। उनसे हम लोहा लेने के लिए हर समय तैयार है।

यह भी पढ़े : गिरिराज बिहार में खराब करना चाहते हैं माहौल – भाई वीरेंद्र

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

गन्ना किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ

पटना : राज्‍य सरकार द्वारा गन्‍ना किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना आवश्‍यक है। इसके बाद ही उन्‍हें...

अब घर बैठे करें होटल बुकिंग, पर्यटन विभाग की नई वेबसाइट...

पटना : बिहार आने वाले पर्यटकों को विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एक नई वेबसाइट...

बंगाल-असम चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, असम...

बंगाल-असम चुनाव 2026 : पूर्वी भारत में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने चरम पर है। पश्चिम बंगाल में जहाँ चौथे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री...

ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, पहले चरण में 2...

पटना : राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोलने की तैयारी है। प्रथम चरण में दो हजार ग्राम पंचायतों में आधार...

यूपी टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल: शिक्षा मित्रों के मानदेय में भारी...

यूपी टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल : उत्तर प्रदेश में आज प्रशासनिक फैसलों, बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा के मोर्चे पर कई बड़ी खबरें सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img