करंट से युवक की मौत

नालंदा : बिन्द थाना क्षेत्र के अमावां गांव में करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक शेखपुरा जिला निवासी पदारथ राम का पुत्र विपिन कुमार है। सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में उसकी ससुराल है। वह डेकोरेशन का काम करता था। इसी सिलसिले में अमावां गांव आया हुआ था। मौत के बाद ग्रामीणों ने बेनार-सकसोहरा मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि वह पीपल के पेड़ पर चढ़कर डेकोरेशन के लिए लगाया गया तार हटा रहा था। इसी दौरान बिजली प्रवाहित तार के सम्पर्क में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए सड़क जाम कर दी। जाम रहने से गाड़ियों की रफ्तार रुक गई। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष रौशन कुमार दलबल के साथ गांव पहुंचे और लोगों को समझाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

यह भी देखें :

वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, एक जख्मी

वहीं इसी तरह नूरसराय थाना इलाके के गोविंदपुर बेलदरिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार साला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहनोई जख्मी हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : पूर्व मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद का गिरिराज सिंह पर तंज, कहा- लालकृष्ण आडवाणी ने भी की थी यात्रा, याद है न

राजा कुमार की रिपोर्ट 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img