Bahraich Communal Violence में मृत रामगोपाल की विधवा ने CM Yogi से की अपील- खून का बदला खून वाला हो न्याय

डिजीटल डेस्क : Bahraich Communal Violence में मृत रामगोपाल की विधवा ने CM Yogi से की अपील- खून का बदला खून वाला हो न्याय। उत्तर प्रदेश के Bahraich में रविवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़के Communal Violence में उपद्रवियों के हाथों मारे गए युवक रामगोपल के परिवारवाले मंगलवार को लखनऊ में CM Yogi आदित्यनाथ से मिले।

CM Yogi से मृतक की विधवा ने बिलखते हुए हाथ जोड़कर अपील की कि इस मामले में उसे खून का बदला खून वाला न्याय दिलाया जाए, तभी उसे संतोष होगा।

पीड़ित परिवार स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ लखनऊ पहुंचा था। CM Yogi ने जल्द न्याय होने एवं दोषी को सजा दिलाने का भरोसा देकर परिवारवालों को ढांढ़स बधाया एवं हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Bahraich Communal Violence : CM Yogi से बोले मृतक के पिता – पूरा परिवार बर्बाद हो गया

Bahraich Communal Violence में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्र के परिवारवाले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ से लखनऊ में मिलने के लिए विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ पहुंचे। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

CM Yogi ने पीड़ित परिवार का दर्द सुना। मृत रामगोपाल मिश्रा के पिता कैलाश नाथ ने CM Yogi से बिलखते हुए कहा कि – ‘मेरा तो पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। मैंने अपना बेटा खो दिया है। मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोषियों को उनके किए की सजा जस की तस मिलनी चाहिए’।

परिवारवालों ने मरने से पहले राम गोपाल के साथ की गई हैवानियत का विवरण CM Yogi के समक्ष बिलखते हुए सुनाया। उन्होंने कहा कि दोषियों का उनके सामने एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।

CM Yogi आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि इस मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Bahraich Communal Violence :

Bahraich Communal Violence बहराइच में उपद्रव रोकने को सड़क पर रिवाल्वर ताने दौड़े एसटीएफ चीएफ अमिताभ यश।
Bahraich Communal Violence : बहराइच में उपद्रव रोकने को सड़क पर रिवाल्वर ताने दौड़े एसटीएफ चीएफ अमिताभ यश।

Bahraich Communal Violence के बाद अब कर्फ्यू जैसे हालात, इलाके में तनाव

Bahraich के महसी के महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान बीते रविवार को हुए Communal Violence के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और गोलीबारी हुई थी। उस घटना में युवक रामगोपाल मिश्र की मौत के बाद बीते सोमवार को भी हिंसा हुई थी।

CM Yogi आदित्यनाथ के निर्देश पर पीएसी की कंपनियों के साथ पहुंचे एडीजी लॉ एंड आर्डर व एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने डीएम मोनिका और एसएसपी वृंदा के साथ उपद्रव पर उतारू भीड़ को मौके से खदेड़ा। सभी प्रतिमाओं का भारी सुरक्षा बलों की तैनाती में विसर्जन संपन्न कराया गया।

मुख्य आरोपी सलमान समेत 30 उपद्रवियों को हिंसा के वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है और कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। हालात अब नियंत्रण में है लेकिन माहौल अब भी तनावपूर्ण है।

हालांकि, मंगलवार को अभी तक कहीं से हिंसा की खबर नहीं है। पूरे क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पीएसी, एसटीएफ के कमांडो व पुलिसकर्मी तैनात हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उपद्रव के दौरान बनाए गए वीडियो से भी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इंटरनेट सेवाएं अभी भी ठप हैं।

Bahraich Communal Violence का पीड़ित परिवार मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी से मिला।
Bahraich Communal Violence का पीड़ित परिवार मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी से मिला।

Bahraich Communal Violence के बारे में अब तक सामने आए कुछ तथ्य एकनजर में…

Bahraich के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में बीते रविवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान मकान से पथराव व गोलीबारी में रेहुआ मंसूर गांव निवासी 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए थे।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि वो हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने डीजे में चल रहे गानों को बंद करने के लिए कहा।

उसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई और अचानक से दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर उनके डीजे को बंद कर दिया। फिर गली-गलौच शुरू हुई और विवाद बढ़ गया तो बात पत्थरबाजी और फायरिंग तक पहुंच गई।

Bahraich Communal Violence : 

फिर तो Bahraich में जगह-जगह में प्रतिमा विसर्जन को रोक दिया गया। शहर में स्टीलगंज तालाब के पास बाइक में आग लगा दी गई। अस्पताल चौराहे पर कई दुकानों को जला दिया गया। काजीकटरा में भी आगजनी का प्रयास किया गया था।

मामले में देर रात हरदी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा व महसी चौकी प्रभारी शिवकुमार सरोज को निलंबित कर दिया गया था। सोमवार को घायल एक अन्य दिव्यांग युवक सत्यवान के मौत की अफवाह से माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

बाद में महराजगंज इलाके में निजी अस्पताल, बाइक शोरूम, दुकान, वाहन समेत कई स्थानों पर उपद्रवियों ने आगजनी की। उपद्रवियों ने सधुवापुर गांव में मकान दुकान, ट्रैक्टर, बाइक व गांव के लोगो की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया।

नौतला गांव में तोड़फोड़ किया गया। कबड़ियनपुरवा में आगजनी का प्रयास किया गया। ग्रामीण जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग गए। घंटों पुलिस व उपद्रवियों के बीच गोरिल्ला युद्ध चलता रहा। अब तक दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी है।

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...