Advertisment

By Election: 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा, जानिए कब होगी वोटिंग

By Election: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव (By Election) की भी घोषणा हो गई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, जबकि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी।

By Election: 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

इसके अलावा 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव (By Election) होगा है। यह भी दो चरणों में होगा। केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। वहीं झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

बता दें कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 42 सीटों की जरूरत होगी। वर्तमान में यहां सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है, जिसे इंडिया गठबंधन भी कहा जा रहा है। हालांकि यहां पांच वर्ष के कार्यकाल में जेएमएम के नेतृत्व में तीन सरकार बनी है।

पहली बार सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी थी, लेकिन यह सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पायी थी। इस साल जनवरी में जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने, लेकिन छह माह बाद ही बेल पर जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने फिर झारखंड के सीएम का पद संभाला। हालांकि इस फैसले से नाराज चंपई सोरेन ने जेएमएम छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 145 सीटें चाहिए। वर्तमान में सीएम एकनाथ सिंदे के नेतृत्व में वहां एनडीए की सरकार है।

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...