BIG Breaking : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी संग मौजूद हैं पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

डिजीटल डेस्क : BIG Breaking – भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी संग मौजूद हैं पूर्व सीएम चंपाई सोरेन। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किए जाने के कुछ ही देर बाद दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक शुरू हुई।

बैठक में हाल ही में जेएमएम छोड़कर भाजपा में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भी राज्य के अन्य चुनिंदा भाजपा चुनावी रणनीतिकारों में शुमार हुए हैं।

झारखंड की सियासत के लिहाज से यह काफी अहम माना जा रहा है। इससे प्रतिपक्षी खेमे की धड़कनें बढ़नी लाजिमी है।

भाजपा चुनाव समिति में झारखंड से चंपाई सोरेन को मिली अहमियत

जेएमएम में अपने तिरस्कार से आहत होकर भाजपा का दामन थामने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता चंपाई सोरेन की मंगलवार देर शाम दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने का नजारा अपने आप में सबकुछ बयां कर देता है। झारखंड चुनाव को लेकर भाजपा नेतृत्व काफी गंभीर है।

राज्य के 81 विधानसभा सीटों में से खुद भाजपा कितने सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, यह तो लगभग पहले से ही तय है लेकिन रणनीति सहयोगी दलों को भी सम्मानजनक सीटें देते हुए राज्य में आदिवासी –मूलवासी वर्ग के प्रत्याशियों को भी तवज्जो देने पर है।

सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा के झारखंड सह चुनाव प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पहले ही बता चुके हैं कि सारी बातें तय हैं और जिन एक-दो सीटों पर जिच है, उसे भी चुनाव की घोषणा तक सुलझा लिया जाएगा।

इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में झारखंड के रग-रग से वाकिफ आदिवासी नेता चंपाई सोरेन को शामिल करना काफी अहम माना जा रहा है।

दिल्ली में मंगलवार देर शाम भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी के सामने अमर बाउरी, चंपाई सोरेन, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अर्जुन मुंडा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह।
दिल्ली में मंगलवार देर शाम भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी के सामने अमर बाउरी, चंपाई सोरेन, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अर्जुन मुंडा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह।

भाजपा की केंद्रीय टीम में झारखंड के लिए चंपाई सोरेन अब नए अहम चुनावी रणनीतिकार

भाजपा की दिल्ली में हो रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी टेबल-टॉक पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि झारखंड की चुनावी बिसात तय करने को भाजपा नेतृत्व अपने लिए जेएमएम से आए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के मशविरों को अहम मान रहा है क्योंकि वे प्रतिपक्षी खेमे के हर पक्ष से भलीभांति वाकिफ हैं। इसी कारण उन्हें पुराने पार्टी सिपाहसालारों के साथ ही इस अहम बैठक में शामिल किया गया है।

चंपाई सोरेन अध्यक्ष जेपी नड्डा के दाहिने वाले रो में अमित शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, झारखंड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ व झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के बीच बैठे हैं।

सामने वाले रो में झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि मौजूद हैं।

Bihar Rain Alert: गंडक-बागमती-कोसी को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, जानें...

Bihar Rain Alert, पटना: नेपाल के तराई क्षेत्र में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच बिहार में प्रशासन...

PMCH OPD News: OPD बंद होने की खबर को अस्पताल ने...

PMCH OPD News, पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों के काम रोकने से मरीजों को...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: QR Wrist Band से AI तक,...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए देश-विदेश से गया आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार परंपरा के साथ आधुनिक...