Wednesday, August 20, 2025

Related Posts

गया से रांची होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन

रांची: रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए गया से रांची होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) तक एक नई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन 23 अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार को गया से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 22358 का गया से प्रस्थान समय 19:00 बजे निर्धारित किया गया है।

ट्रेन का समय सारणी इस प्रकार है:

  • गया से प्रस्थान: 19:00 बजे
  • मेसरा आगमन: 23:34 बजे (प्रस्थान 23:36 बजे)
  • रांची आगमन: 00:05 बजे (प्रस्थान 00:10 बजे)
  • हटिया आगमन: 00:25 बजे (प्रस्थान 00:30 बजे)
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस आगमन: शुक्रवार सुबह 5:50 बजे

इसके अलावा, 25 अक्टूबर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22357 का प्रस्थान समय 13:15 बजे है। इसका विवरण इस प्रकार है:

  • हटिया आगमन (शनिवार): 15:50 बजे (प्रस्थान 15:55 बजे)
  • रांची आगमन: 16:20 बजे (प्रस्थान 16:25 बजे)
  • गया आगमन: 22:50 बजे

इस नई ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जो यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगे।

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe