तेजस्वी यादव पहुंचे रांची, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंच गए हैं। इंडिया गठबंधन की बैठक में वे शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर यह बैठक होगी। साथ ही तेजस्वी यादव राजद के नेताओं के साथ भी चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। वे रांची के रेडिसन ब्लू होटल में विश्राम करेंगे।

तेजस्वी यादव पहुंचे रांची

बता दें कि, एनडीए में सीट शेयरिंग पर फैसला हो गया है। इसकी घोषणा आज झारखंड बीजेपी और आजसू की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी। इसमें आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा को दी गयी। शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्य बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सीपी चौधरी के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...