Rahul Gandhi से मिलने पहुंचे ‘झारखंड के राहुल’

रांची : Rahul Gandhi से मिलने पहुंचे ‘झारखंड के राहुल’ – नूर। झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर में राजनीतिक हलचल के बीच एक शख्स ने बरबस ही सबका ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया।

चेहरे पर अधपकी दाढ़ी बढ़ाए हुए और सफेद टी-शर्ट पहने इस युवक ने अपना नाम नूर बताया। नूर ने अपना पूरा गेट-अप और पहरावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरीखा ही बना रखा है।

राहुल की गतिविधियों को झारखंड में कॉपी करते हैं नूर…

कार्यक्रम स्थल के बाहर सुरक्षा कर्मियों के बीच मीडिया के कैमरे नूर की ओर मुखातिब हुए तो उत्साहित नूर ने राहुल गांधी को लेकर अपनी बातें बड़े ही उत्साह के साथ साझा की।

एक समाचार एजेंसी ने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बातचीत को पूरा साझा भी किया है। नूर खुद को ‘झारखंड का राहुल गांधी’ बताते हैं और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी की तरह वेशभूषा धारण किए हुए हैं।

नूर ने कहा कि –‘ …सबसे पहले कहना चाहूंगा कि राहुल जी का आपने मीडिया-सोशल मीडिया पर देखा होगा कि आए दिन जैसे कि वो कुली के पास जाते हैं तो कुली के पास जाता हूं।

…चाहे ट्रैकमैन के पास चाहे मोची के पास, उसके साथ-साथ जैसा वो करते हैं, वैसा मैं झारखंड में फालो करता हूं।…इससे कम से कम हम लोग को उन लोगों का दर्द समझने का मौका मिलता है’।

रांची में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल के बाहर नूर ।
रांची में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल के बाहर नूर ।

राहुल गांधी से मिलने को संविधान की प्रति लेकर कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड के राहुल

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही मीडिया से घिरे नूर ने बताया कि –‘…और आज हमारे आदरणीय राहुल गांधी जी आ रहे हैं संविधान पर बात करने….इसीलिए मैं संविधान आज राहुल गांधी को दूंगा।

…ये जो बुक है संविधानजी को गिफ्ट करूंगा…संविधान के लिए आप लोग देख रहे हैं कि उ पूरे भारत में संविधान बचाने का सम्मेलन कर रहे हैं।

आज इसी को लेकर हमारे हर समाज के लोग चाहे दलित समाज के हों चाहे माइनारिटी समाज के हों चाहे साह समाज के लोगों से उ मिलेंगे और संविधान बचाने पर बात करेंगे।

…आज पूरा उम्मीद करते हैं कि राहुल जी देखेंगे और मिलेंगे।…और राहुल जी से मैं जरूर मुलाकात करूंगा।

…आज वो खुद मुलाकात करेंगे…मैं खुद इच्छा करूंगा कि…कोशिश करूंगा कि उनसे मुलाकात करूं।…मेरा नाम नूर हुआ…पूरे झारखंड में मुझे झारखंड के राहुल के नाम से जाना जाता है’।

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के हेल्थ चेकअप के लिए...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिवार के साथ विशेष विमान से हैदराबाद रवाना हुए हैं। AIG अस्पताल...

Dhanbad Aryan Kelvin Fans Meet: आर्यन केल्विन के पहुंचते ही धनबाद...

Dhanbad Aryan Kelvin Fans Meet: गोल्फ ग्राउंड में आयोजित आर्यन केल्विन के फैंस मीट कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई,...

Power Star Pawan Singh House Flood: गांगी नदी के उफान से...

Pawan Singh House Flood: बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच भोजपुर जिले में बाढ़ का प्रभाव अब रिहायशी...