घर से Phone कर युवक को बुलाया और मार दी गोली, गोपालगंज में बेख़ौफ़…

गोपालगंज: गोपालगंज में पिछले दो दिनों से अपराधी लगातार बेलगाम की तरह पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। गोपालगंज में एक बार फिर बदमाशों ने एक युवक को घर से बुला कर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। मामला गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पैठानपट्टी गांव निवासी शेख अंसुलहक के पुत्र छोटे आलम को शनिवार की शाम घर से फोन कर बुलाया और फिर उसे गोली मार कर फरार हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश में युवक की गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्दी ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  ‘Tiger अभी जिंदा है….’, आरसीपी सिंह बनाएंगे नई पार्टी या क्या है आगे की रणनीति, बताया हमारे साथ खास बातचीत में…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Phone Phone

Phone

Highlights

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...