पहले मुहावरों का Meaning पढ़ाया ‘शराब न मिलना और एक पैग अंदर जाना’, अब स्पष्टीकरण में लिखा…

पूर्वी चंपारण: बिहार में शराबबंदी है और पिछले दिनों पूर्वी चंपारण से एक मामला सामने आया था जिसमें एक शिक्षिका बच्चों को मुहावरों का अर्थ शराब से जोड़ कर सीखा रही थी। मामले सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले में आरोपी शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। अपने स्पष्टीकरण के जवाब में आरोपी शिक्षिका ने विद्यालय की प्राचार्य पर साजिश का आरोप लगाया है।

आरोपी शिक्षिका विनीता ने स्पष्टीकरण के जवाब में बताया है कि विद्यालय की प्राचार्या सुलेखा कुमारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर साजिश का आरोप लगाया है।उन्होंने अपने जवाब में बताया है कि उनका प्राचार्या के साथ पहले से विवाद चल रहा है। पहले दोनों में मारपीट भी हो चुकी है। इसी वजह से प्राचार्या ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के मिलीभगत से उसे फंसाने के लिए साजिश रचा और उसे बदनाम कर रही है।

बता दें कि बीते दिनों पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड के जमुआ स्थित मध्य विद्यालय में एक शिक्षिका के द्वारा छात्रों को हाथ पांव फूलना का मतलब समय पर शराब का न मिलना, कलेजा ठंडा होना का मतलब एक पैग गले से उतरना, नेकी कर दरिया में डाल का मतलब फ्री में दोस्तों को पिलाना आदि मुहावरा सिखाया गया था।

मामले में ब्लैक बोर्ड पर इस तरह की बातें लिखी फोटो भी सामने आई थी जिसके बाद शिक्षा विभाग की जम कर किरकिरी हुई थी। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आरोपी शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की थी। अब आरोपी शिक्षिका ने विद्यालय की प्राचार्या और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर ही साजिश का आरोप लगा दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      तो Children, ‘हाथ पांव फूलना’ का मतलब शराब नहीं मिलना, शराबबंदी वाले बिहार में मैडम ने पढ़ाया…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Meaning Meaning Meaning Meaning

Meaning Meaning

Saffrn

Trending News

मायके में फोन पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, नवविवाहिता...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बटेरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मायके में फोन पर बात करने...

मानवता शर्मसार, मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार, SIT गठित

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार देने वाली घटना सामने आई है। बगीचे में अपने दादा को...

JTET Language Row: भोजपुरी, मगही और अंगिका पर बंटी राय, अंतिम...

  झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने के मुद्दे पर बनी उच्चस्तरीय समिति में मतभेद उभरकर सामने आए...

प्रसाद अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, DM ने की...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद अस्पताल में गुरुवार अहले सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल के आईसीयू में भीषण...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों पर सस्पेंस बरकरार, INDIA...

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। झामुमो दोनों सीटों पर दावा ठोक सकता है, जबकि कांग्रेस और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img