Imamganj से मांझी की बहू के चुनाव लड़ने पर मीसा भारती ने कहा हो सकता है…, शराबबंदी और सीएम नीतीश के बारे में…

Imamganj

पटना: सारण, सिवान और गोपालगंज में जहरीली शराब से पचास से अधिक लोगों की मौत का मामला बिहार में अभी पूरी तरह से गर्म है। पक्ष विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। इसी कड़ी में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से सांसद मीसा भारती ने भी शराबबंदी और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमलोग पहले से कह रहे हैं कि इस मामले में सरकार कर क्या रही है? जिसकी जिम्मेवारी है उसके ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। इस तरह की घटना से फिर से न दुहराई जाए इसके लिए क्या हो रहा है?

कहते हैं कि बिहार में शराबबंदी है फिर भी लोग शराब पी रहे हैं और मर रहे हैं। सरकार कब जागेगी यह कहना मुश्किल है। मीसा भारती ने कहा कि एक महिला होने के नाते मैं कहूँगी कि शराब पूरी तरह से बंद होनी चाहिए और शराबबंदी को पूरी तरह से अमल में भी लाना चाहिए। शराबबंदी के बावजूद हर जगह शराब उपलब्ध है यह नहीं होना चाहिए।

वहीं विधानसभा उपचुनाव में इमामगंज विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बहू को प्रत्याशी बनाये जाने पर मीसा भारती ने कहा कि हम तो बहुत दिनों से सुनते आ रहे हैं कि राजद परिवारवाद की पार्टी है तो हो सकता है कि जीतनराम मांझी की बहू उनके परिवार की नहीं होगी। उन्होंने कहा कि खैर यह कोई नई बात नहीं है। जीतनराम मांझी के परिवार के अन्य सदस्य भी अगर राजनीति में आना चाहते हैं तो आएं, लोकतंत्र है और सबको अधिकार है।

मीसा भारती ने कहा कि जीतनराम मांझी अनुभवी नेता हैं और वरिष्ठ नेता हैं वे अक्सर इधर उधर का बयान देते हैं उन्हें इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दुबारा एनडीए से अलग नहीं होने के बयान पर मीसा भारती ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था लेकिन वे गए, तीसरी बार की गारंटी कौन लेगा? पीएम मोदी भी सामने आ कर नहीं कह रहे हैं कि हम गारंटी ले रहे हैं।

वहीं महागठबंधन में नीतीश कुमार के एंट्री को लेकर मीसा भारती ने कहा कि यह निर्णय तो पार्टी के वरीय नेता लेंगे। वहीं बिहार के चार सीटों पर उपचुनाव को लेकर मीसा भारती ने कहा कि सभी पार्टी की चाहत होती है कि अधिक से अधिक सीट जीतें। हम स्थानीय मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में हैं और मुझे विश्वास है कि राजद उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और हम अधिक से अधिक सीट जीत पाएंगे।

यह भी पढ़ें-  ‘Tiger अभी जिंदा है….’, आरसीपी सिंह बनाएंगे नई पार्टी या क्या है आगे की रणनीति, बताया हमारे साथ खास बातचीत में…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Imamganj Imamganj Imamganj Imamganj Imamganj

Imamganj

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...