Dhanbad Crime : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर धराए, 10 बाइक बरामद…

Dhanbad Crime : धनबाद जिले में बढ़ती बाईक चोरी की घटनाओं के बीच धनबाद पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक मुख्य आरोपी सनातन रविदास धनबाद का निवासी है।

उसे SNMMCH के समीप मोटरसाइकिल चोरी करने के प्रयास के दौरान पकड़ा गया। इसके अलावा, संतोष रजक, सनातन मंडल और कमल हादसा भी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दो आरोपी देवघर जिले के और एक दुमका जिले का रहने वाला है। इस दौरान पुलिस ने 10 मोटरसाइकिलें भी बरामद किए हैं।

Dhanbad Crime : लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं चोर

Dhanbad Crime : 4 शातिर चोर गिरफ्तार
Dhanbad Crime : 4 शातिर चोर गिरफ्तार

मीडिया से बात करते हुए सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि यह एक गिरोह अंतरराज्यीय गिरोह है जो लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनकी जानकारी के आधार पर और भी गिरफ्तारियां की जाएगी। साथ ही, जिन लोगों की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, उन्हें शीघ्र लौटाई जाएगी।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—-

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...