‘India हमारे बाप का है’, किशनगंज में गिरिराज सिंह ने पूछा ‘माहौल बना ही कहां है कि….’

किशनगंज: इन दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा‘ पर निकले हुए हैं। सोमवार को गिरिराज सिंह की यात्रा अररिया से निकल कर किशनगंज पहुंची। इस दौरान अररिया किशनगंज सीमा पर चारघरिया में उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। किशनगंज के बहादुरगंज नगर पंचायत स्थित एक शिव मंदिर में गिरिराज सिंह पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं हिंदुओं को संगठित करने आया हूं। मैं अपने हिन्दू भाइयो को कहने आया हूं कि एक हो जाओ अगर ‘बंटोगे तो कटोगे‘। हमें न किसी से डरना है और न ही किसी को डराना है।

हिंदुस्तान मेरे बाप का है

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश विभाजन के दौरान ही कुल जनसंख्या का बंटवारा हो गया होता तो फिर आज ये बांग्लादेशी घुसपैठी नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग कहते हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है तो मैं कहता हूं ‘भारत हमारे बाप का है, प्रभु श्री राम का है।’

कांग्रेस पर भी भड़के गिरिराज

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस पर जम कर भड़के और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं कि सीमांचल में माहौल बिगड़ेगा, तो माहौल बना हुआ कहां है? यहां लव जिहाद हो ही रहा है, हर तरह का जिहाद हो ही रहा है। पूजा और विसर्जन के लिए रूट बनाया जाता है तो फिर भाईचारा है कहां कि मैं माहौल बिगाड़ रहा हूं।

बहादुरगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा नेता वरुण सिंह के आवास पर पहुंचे जहां भोजन के बाद वे किशनगंज अतिथि गृह में आराम करने के लिए पहुंचे। अब मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह किशनगंज के गौशाला शिव मंदिर में भजन कीर्तन में शामिल होंगे और फिर नगर भ्रमण करेंगे।

यह भी पढ़ें-  CM Nitish ने 1239 नवनियुक्त दारोगा को बांटा नियुक्ति पत्र

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

India India India India India

India

Saffrn

Trending News

सहयोग शिविर : एक महीने पहले शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया,...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने की मंशा से लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया...

बिहार में आज आंधी व बारिश, रोहतास-कैमूर समेत 16 जिलों में...

पटना : बिहार में वर्षा के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को पटना सहित कई जिलों...

EOU की बड़ी कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता पर शिकंजा, अबतक 40...

पटना : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार पर...

वट सावित्री पूजा आज : पटना सहित बिहार की अलग-अलग जिले...

पटना सिटी/आरा/कटिहार : आज यानी 16 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जा रहा है। स्त्रियां इस दिन पति की दीर्धायु और सुखी दांपत्य...

Megha Dairy Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद मेधा ने भी...

झारखंड में मेधा डेयरी ने दूध, दही और पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शनिवार शाम से लागू होंगी। कई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img