Waqf Board कांग्रेस की नाजायज औलाद, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा…

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह गुरुवार से अपनी ‘बंटोगे तो कटोगे’ यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यात्रा पर निकलने से पहले गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं। वे कानून नहीं मानते हैं। अगर उन्हें ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार के नियम कायदे गलत हैं तो फिर उन्हें जम्मू कश्मीर में चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था।

वहीं गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड पर बात करते हुए भी कांग्रेस पर हमलावर रहे और वक्फ बोर्ड को कांग्रेस की नाजायज औलाद तक कह डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि वक्फ बोर्ड जो कहे वही सही है। यह दुनिया की एक मात्र ऐसी संस्था है जो खुद ही जमीनों पर दावा करती है और फिर केस की सुनवाई भी उसी के यहां होता है। वक्फ बोर्ड खत्म होना ही चाहिए। वहीं अपनी यात्रा को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह यात्रा कोई राजनैतिक यात्रा नहीं है बल्कि वे कल से भागलपुर से अपनी यात्रा कर रहे हैं।

वे किसी दल की तरफ से नहीं बल्कि एक हिन्दू की हैसियत से यात्रा करेंगे और लोगों से मिल कर उन्हें एकजुट होने का सन्देश देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ वोट के सौदागर हैं जो विरोध करते हैं लेकिन उनसे कुछ होने वाला नहीं है। मैं हिंदुत्व को जगाने के लिए यात्रा पर निकल रहा हूं और जगाउंगा। विपक्ष तो सिर्फ वोट की राजनीति करता है उससे कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Vaishali ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है, बोधगया और राजगीर आनेवाले श्रद्धालु भी यहां आएंगे- CM

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Waqf Board Waqf Board Waqf Board
Waqf Board

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...