दिवाली और छठ में School में छुट्टी पर शिक्षा मंत्री ने कहा ‘जो सही होगा किया जायेगा…’, तेजस्वी के बयान पर…

पटना: राज्य में दिवाली और छठ के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी की कटौती की गई है। इसको लेकर शिक्षक संघ और विपक्ष राज्य सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि शिक्षकों को पिछली बार की तरह इस बार भी छुट्टी दी जाए। शिक्षकों और स्कूल में छुट्टी को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षक संघ की मांग पर विचार किया जाएगा और जो उचित होगा शिक्षा विभाग वही करेगा।

सरकारी छुट्टी के अनुसार ही सब कुछ की जाएगी। पठन पाठन भी जरुरी है और शिक्षकों का कर्तव्य भी होता है फिर भी पहले भी आपने देखा है कि पर्व त्यौहार के अनुसार हम लोगों ने छुट्टियां दी है इस बार भी वही होगा। मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। हमलोग शिक्षकों का पूरी तरह से ध्यान रख रहे हैं, उम्मीद करेंगे कि शिक्षक भी सारी बातों का ध्यान रखें और बच्चों को सही शिक्षा प्रदान करें।

वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव के दंगा भड़काने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार बताने और अररिया के सांसद प्रदीप सिंह के हिन्दू बनने के बयान पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जी के शासनकाल में आज तक कोई दंगा नहीं हुआ है। सबको न्याय मिला है। अररिया के सांसद का बयान व्यक्तिगत हो सकता है यह कोई सरकार का बयान नहीं है। नीतीश कुमार के शासन में कोई भेदभाव और अन्याय नहीं होगा। सभी को न्याय मिलेगा। अपनी बात रखने का सबको स्वतंत्रता है। कानून सबके लिए बराबर है और सभी शांति के साथ रहेंगे। किसी के साथ कुछ भी गलत नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-   Bihar में कौन सद्भावना बिगाड़ रहा है?, ऐसा इंजेक्शन देंगे कि फिर…., जदयू ने तेजस्वी यादव….

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

School School School School

School

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...