Advertisment

लूटकांड में संलिप्त 2 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा जिले के पकरीबरावां थाना में सात अक्टूबर को समय 2.15 बजे सूचना मिली कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के द्वारा यूनियन बैंक वारिसलीगंज से पैसों की निकाली कर घर आने के क्रम में अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर पैसों की छिनतई की गई। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण एवं वादी के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। घटना में संलिप्त अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया।

आपको बता दें कि गठित एसआईटी के द्वारा अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। 22 अक्टूबर को तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से कांड में संलिप्त दो अभियुक्त को नवादा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परिसर लाया गया एवं उनसे सघन पूछताछ की गई। उन्होंने अपने बयान में बताया कि सीएसपी संचालक के मौसेरे भाई अपने अनसाठी की मदद से लूट की घटना का साजिश रचकर उक्त घटना को कारित किया दोनों गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कुल 75 हजार रुपया, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ताबिश खान और रहनुमा प्रवीण के पास से बरामद की गई एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, नगद रुपए और एक मोटरसाइकिल शामिल है।

यह भी पढ़े : खेल को भी करियर बनाएं युवा

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...