पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गांजा के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के दौरान भारी मात्रा में गांजा के साथ छह अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तेघरा थाना क्षेत्र से हुई है। इस दौरान एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि दो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। तभी इसकी सूचना तेघरा थाना पुलिस को लगी। उन्होंने बताया कि तेघड़ा डीएसपी एवं तेघड़ा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित किया। मौके वारदात पर घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया और छापेमारी अभियान के तहत भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

साथ ही साथ छह अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि 160 किलोग्राम गांजा बरामद हुई है। साथ ही एक स्कार्पियो और एक अन्य गाड़ी भी बरामद हुआ है। इस दौरान एसपी मनीष कुमार ने यह भी बताया है कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान गौरव कुमार, कमलेश सिंह, मुकेश सिंह और राजीव प्रसाद के रूप में हुई है। इस दौरान एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि बारात सिंडिकेट है, इससे पूछताछ की जा रही है और बड़ा खुलासा हो सकता है।

चर्चित पीपी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय के चर्चित पीपी ज्वेलर्स लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीपी ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस अपराधी के पास से दो पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय एवं मुजफ्फरपुर के अपराधियों ने पीपी ज्वेलर्स लूटकांड को अंजाम दिया था। बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर सोमवार के दोपहर एक बजे दिन में छह की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान मौके वारदात पर दो अपराधी को पकड़ लिया गया था और साथ ही साथ जमकर धुनाई की गई थी। दुकानदार के द्वारा गोली मारकर भी घायल किया गया था।

Begusarai Police 1 1 22Scope News
चर्चित पीपी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार

इस घटना के संबंध में बेगूसराय की एसपी मनीष कुमार ने बताया कि छह की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर पीपी ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया है कि मौके वारदात पर दो अपराधी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद चार अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से हथियार गोली भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताते चलें कि अभी भी कई अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर है। उसे गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी पुलिस के द्वारा की जा रही है।

यह भी देखें :

भारी मात्रा में अवैध सामान के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी करने के दौरान भारी मात्रा 35 जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा के साथ पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव से की गई है। इस घटना के संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि तेतरी गांव में एक गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में हथियार के साथ अपराधी छिपा हुआ है। और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।इसी सूचना के आधार पर बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी अभियान के तहत मौके वारदात से पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया गिरफ्तार करने के बाद तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा बरामद किया।

Begusarai Police 2 1 22Scope News
भारी मात्रा में अवैध सामान के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि इंद्रजीत सिंह और पुत्र रोशन कुमार के द्वारा भारी मात्रा में अवैध हथियार रखे हुए हैं। और बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी किया तो छापेमारी करने के दौरान 35 जिंदा कारतूस दो देसी कट्टा बरामद किया। इस दौरान एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि समय रहते ही पिता पुत्र को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अगर नहीं गिरफ्तार होता तो उसे इलाके में बहुत बड़ा घटना को अंजाम दिया जा सकता था। फिलहाल पुलिस इस गिरफ्तारी से बड़ी सफलता मान रही है।

यह भी पढ़े : लूटकांड में संलिप्त 2 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!