औरंगाबाद : दाउदनगर के सोन नदी के महादेवा घाट में नहाने के दौरान डूबकर एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह की बतायी जाती है. मृतक लक्ष्मण कुमार दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 13 सत्संग नगर निवासी रामनाथ प्रसाद का पुत्र बताया जाता है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार किशोर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए सोन नदी गया था. महादेवा घाट के पास स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब कर उसकी मौत हो गयी. घटना के करीब ढाई घंटे बाद गोताखोरों की मदद से उसके शव को निकाला गया.
घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. करीब डेढ़ दर्जन से अधिक संख्या में गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को बरामद किया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है.
रिपोर्ट : दीनानाथ
डोमचांच के सिमरिया गांव में तीन बच्चों की डूब कर मौत




