ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा, 2 युवक गिरफ्तार

मुंगेर : आगामी 22 अक्टूबर को गंगटा थानध्यक्ष राहुल कुमार को सूचना मिली की परमाननंदपुर गांव स्थित एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाही हेतु गंगा थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पूछताछ के क्रम में स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के द्वारा मृतक के साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी है। सत्यापन के क्रम में युवक की पहचान खड़गपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी नेमो दास के पुत्र कपिल कुमार के रूप में हुई। बेटे की हत्या को लेकर पिता ने गंगटा थाना में छह लोगों को हत्या का नामजद अभियुक्त बनाया और प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार, गंगटा थानाध्यक्ष ,जिला आसूचना इकाई टीम और शस्त्र बल को शामिल किया गया। वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसन्धान के आधार पर खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई। जहां पुलिस ने खड़गपुर और गंगटा थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर इस कांड में संलिप्त दो युवक उत्तम कुमार और श्रीकांत कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। वहीं घटना में प्रयुक्त काला रंग का ट्राउजर, काला रंग का फूल टी-शर्ट और एक लाला रंग की गमछा को बरामद किया गया।

यह भी पढ़े : Munger में 65 वर्षीया वृद्धा की गला रेत हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर…

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने P&M मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...