Advertisment

Ganga Snan करने आये युवक के साथ लूटपाट की कोशिश, विरोध करने पर बदमाशों ने मार दी गोली

बेगूसराय: बेगूसराय का सिमरिया गंगा घाट यूं तो धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां पड़ोसी देश नेपाल, पड़ोसी राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई जिलों के लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। कार्तिक के पावन महीना के अवसर पर सिमरिया गंगा घाट पर एक महीने तक चलने वाला कल्पवास मेला भी चल रहा है। कल्पवास मेला के दौरान प्रशासन चाक चौबंद व्यवस्थाओं की बात कर रहा है लेकिन इस सबको धता बताते हुए सिमरिया गंगा घाट क्षेत्र में बदमाशों ने एक श्रद्धालु को गोली मार कर घायल कर दिया।

घटना बीती रात की है जब अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक श्रद्धालु को गोली मार दी। गोली लगने से श्रद्धालु घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के रहने वाले उत्तम दास का पुत्र गंगा कुमार दास के रूप में की गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीती रात परिवार के सदस्यों के साथ सिमरिया गंगा घाट पर स्नान करने आये थे। इस दौरान युवक शौच के लिए खेतों की तरफ गया तो कुछ बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की कोशिश की।

लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य के सभी कर्मचारियों की अक्टूबर माह का जल्द भुगतान होगा वेतन…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Ganga Snan Ganga Snan Ganga Snan

Ganga Snan

Highlights

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...