सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता दौड़े

पटना : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर बिहार भाजपा द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय से इनकम टैक्स गोलंबर और फिर वापस भाजपा कार्यालय तक आयोजित इस दौड़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भगवान धन्वंतरि की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। उन्होंने कहा यह न सिर्फ एक एकता की दौड़ है बल्कि स्वस्थ रहने के संकल्प का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर नागरिक को स्वस्थ और एकजुट रहेने की प्रेरणा देता है।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि आज देश विरोधी ताकतें जो देश को खंडित करना चाहते हैं लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल के रास्ते पर चल कर हम वैसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देश की एकता और अखंडता को बनाये रखेंगे। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भाजपा अध्यक्ष ने सभी को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की एकता और सुरक्षा के लिए नागरिकों से सेना के साथ अपनी भी जिम्मेदारी निभाने और सहयोग करने की अपील की।

यह भी देखें :

इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, विधायक जीवेश मिश्रा, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मंत्री रीता शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, प्रभात मालाकार, अरविंद शर्मा, बिहार भाजयुमो अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, मनीष सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह, कमरूजमा अंसारी, उपेंद्र सिंह, दिलीप मिश्रा, सीमांत शेखर, जितेंद्र सिंह, सतपाल नरोत्तम, अनमोल शोभित, अभिषेक कुमार और प्रवीण पटेल सहित सभी मंच, मोर्चा के अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : दूसरे खादी मॉल का मुजफ्फरपुर में मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया उद्घाटन

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...