लातेहार में आरोपी ने पुलिस थाने में की खुदकुशी, मचा हड़कंप

लातेहार. खबर जिले के महुआडांड़ से है। यहां पुलिस थाने में एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी को हत्या के मामले में पुलिस ने कल ही पकड़ा था और उसे पुलिस थाने में रखा था। इस दौरान आरोपी ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। वह गुमला का रहने वाला था।

1 400 22Scope News

लातेहार में आरोपी ने पुलिस थाने में की खुदकुशी

मिली जानकारी के अनुसार, महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कुरो गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। बताया जा रहा था कि उसकी प्रेम प्रसंग में हत्या की गयी थी। इसी मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा था। इसी दौरान हाजत में बंद एक आरोपी संजय यादव ने खुदकुशी कर ली। वहीं उसकी खुदकुशी से पुलिस थाने में हड़कंप मच गया।

3 21 22Scope News

संजय यादव गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत पाहन टोली का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

2 46 22Scope News

Inflation Update: सितंबर में 5.65% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई,...

SBI Research के अनुसार सितंबर में खुदरा महंगाई 5.65% और अक्टूबर-नवंबर में 6.5% से अधिक हो सकती है। RBI अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा...

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...