अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

चकाई/जमुई : जमुई में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने सिर में गोली मारी है। युवक के शरीर पर कई जख्म भी है। उस पर धारदार हथियार से वार भी किया गया है। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र इलाके के धबाना गांव के देवानंद यादव 30 साल पिता जनार्दन यादव के रूप में हुई है। अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक भी अपराधी प्रवृत्ति का था। इस घटना की सूचना के बाद चंद्रमंडी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक के मामा बीरेंद्र यादव ने बताया कि बीते रविवार उसे करीब सात बजे शाम फोन करके बुलाया गया था, किसने फोन किया इसकी जानकारी नहीं है। रात में जब वह घर नहीं लौटा हमलोगों ने काफी खोजबीन की। सोमवार शाम सूचना मिली कि धवना तिलैया जोर के पास एक शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखे तो वह देवानंद का था। शव मिलने की सूचना चंद्रमंडी थाना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इधर, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी देखें :

घटना के बारे में चंद्र मंडी थाना अध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि एक युवक की हत्या गोली मारकर ओर धारदार हथियार से हमला कर अज्ञात अपराधियों के द्वारा की गई है। इस मामले में परिजनों के द्वारा चार लोगों को नामजत आरोपी बनाया गया है।पुलिस एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक अपराधी प्रवृत्ति का था।

यह भी पढ़े : अर्धनिर्मित हथियार के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...