Advertisment

कोडरमा में कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 13 नवंबर को ईवीएम में कैद होगी किस्मत

कोडरमा. स्क्रूटनी और नामांकन वापस लेने की तिथि समाप्त होने के बाद कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं। 25 अक्टूबर तक 19 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। 28 अक्टूबर को हुए स्क्रूटनी में तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया था, जबकि तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था।

2 48 22Scope News

कोडरमा में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

इसके बाद कोडरमा विधानसभा में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में है, जिनके बीच 13 नवंबर को चुनावी दंगल होगा। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ रिया सिंह ने बताया कि तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 उम्मीदवार कोडरमा विधानसभा के लिए मैदान में हैं, जिसे लेकर प्रत्याशी और प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी, जिसमें उन्हें चुनावी दिशा निर्देश से अवगत कराया जाएगा।

3 21 22Scope News

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

1 400 22Scope News

अमित कुमार की रिपोर्ट

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...