Assembly Election: एक और महिला प्रत्याशी पर अभद्र टिप्पणी, जानिए पुरुष नेता ने क्या कह दिया

Election:  दो राज्यों में विधानसभा (Assembly Election) का चुनाव हो रहा है। इसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। वहीं चुनाव के बीच नेताओं की जुबान भी लगातार फिसल रही है। हाल ही में झारखंड विधानसभा चुनाव में जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने बीजेपी की महिला प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह विवाद अभी चल ही रहा था कि महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का एक और मामला सामने आ गया है। यह मामला महाराष्ट्र से है।

Assembly Election: नेताओं के बिगड़े बोल

दरअसल, उद्धव गुट वाली शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट की प्रत्याशी शाइना एनसी पर विवादित टिप्पणी की है। अरविंद सावंत ने शाइना को ‘इंपोर्टेड माल’ कह दिया है। शाइना एनसी पहले बीजेपी में थी। हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वह शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गयी और वह इस पार्टी से मुंबादेवी से उम्मीदवार है।

इस बीच शाइना एनसी पर टिप्पणी करते हुए उद्धव गुट वाली शिवसेना के सांसद ने कहा, ‘उसकी हालत देखो। वह जीवन भर बीजेपी में रहीं और अब दूसरी पार्टी में चली गयी हैं। ‘इंपोर्टेड माल’ यहां काम नहीं करता है, केवल ‘असली माल’ यहां काम करता है।’ हालांकि विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

3 9 22Scope News

वहीं उनके बयान पर पलटवार करते हुए शाइना एनसी ने कहा कि सावंत का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। लोग उन्हें और उनकी पार्टी को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा, “क्या वह सोचते हैं कि मुंबादेवी की हर महिला ‘माल’ है? आप एक महिला का सम्मान नहीं करते हैं। आप एक सक्षम महिला के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। अब आप पराजित होंगे।’

Assembly Election: झारखंड में भी महिला प्रत्याशी पर अभद्र टिप्पणी

बता दें कि कुछ दिन पहले झारखंड में जामताड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी ने बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए ऐसी ही अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने सीता सोरेन को ‘रिजेक्टेड माल’ कह दिया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद इरफान अंसारी ने माफी मांग ली थी।

2 11 22Scope News

Assembly Election: झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड और महाराष्ट्र में एक साथ विधानसभा (Assembly Election) का चुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। वहीं झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

2 11 22Scope News

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...